विधान परिषद उपचुनाव : भाजपा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। नामांकन वापसी की समय सीमा बीतने के बाद भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को …

लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। नामांकन वापसी की समय सीमा बीतने के बाद भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

इस उपचुनाव में प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी ने भी कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन पत्र मंगलवार को पर्चे की जांच के दौरान आयु कम होने के कारण खारिज कर दिया गया था।

गौरतलब है कि भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे और सपा के अहमद हसन के निधन के कारण विधान परिषद की ये दोनों सीटें रिक्त थीं। इस उपचुनाव के बाद विधान परिषद में अब भाजपा के 75 सदस्य हो गए हैं। वहीं सपा के नौ जबकि बसपा, निषाद पार्टी, अपना दल (सोनेलाल) और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के एक-एक सदस्य हैं। उप्र विधान परिषद में कुल 100 सदस्यों की सीमा है। वर्तमान में छह सीटें रिक्त हैं, जिनका मनोनयन होना है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : थाने में अंदर दो पक्ष आपस में भिड़े….जानें पूरा वजह

संबंधित समाचार