लखनऊ : अपना दल एस भी बनी राज्य स्तरीय पार्टी, चुनाव आयोग ने दी मान्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अपना दल (एस) के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा है। पार्टी को उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी के तौर पर चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस उपलब्धि को उन करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों व …

लखनऊ, अमृत विचार। अपना दल (एस) के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा है। पार्टी को उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी के तौर पर चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस उपलब्धि को उन करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों व शुभचिंतकों की मेहनत का प्रतिफल बताया है, जिन्होंने पार्टी के विकास के लिए त्याग, संघर्ष व बलिदान दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए भगवान बुद्ध के आशीर्वाद, आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज व महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रेरणा, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर व अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के समग्र विकास के लिए किए गए संघर्षों का सुखद परिणाम बताया है। पार्टी के कार्यकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक  डॉ सोनेलाल पटेल जी के संघर्ष एवं हमारी नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

अपना दल (एस) को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं उनके त्याग व परिश्रम को सलाम किया।

यह भी पढ़ें –वाराणसी : सीएम योगी ने दी कड़ी हिदायत, बड़े शातिर अपराधियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार