रामगोपाल और मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात पर पूछा सवाल तो भड़क गये अखिलेश, दिया यह जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा महासचिव रामगोपाल यादव और सीएम योगी की मुलाकात के बाद से सूबे में सियासी पारा पढ़ गया है। एक तरफ जहां शिवपाल और ओपी राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने भी सपा मुखिया को आड़े हाथों लिया है। ऐसे में जब यह सवाल अखिलेश …

लखनऊ। सपा महासचिव रामगोपाल यादव और सीएम योगी की मुलाकात के बाद से सूबे में सियासी पारा पढ़ गया है। एक तरफ जहां शिवपाल और ओपी राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने भी सपा मुखिया को आड़े हाथों लिया है। ऐसे में जब यह सवाल अखिलेश यादव से मीडिया ने पूछा तो वे भड़क गए।

दरअसल, आजम खान से मुलाकात के बाद जब अखिलेश यादव बाहर आए तो उनसे रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात पर सवाल हुआ है। सवाल सुनते ही अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने कहा, “आपको सरकार से विज्ञापन मिलता है, इसलिए उसकी तरफ से बात करना चाहते हो। आपको सरकार का बजट मिलता है, इसलिए सरकार जो पूछना चाहेगी या जो हमारे विपक्षी है जो चाहेंगे वह हमसे पूछोगे।”

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, “भोले नाथ के श्रद्धालुओं को दूध पर क्या जीएसटी नहीं देना होगा। क्या सरकार के पास महंगाई बेरोजगारी का जवाब है। किसान की सूखे में क्या मदद कर रहे, धान खरीदने की क्या तैयारी। इस पर सरकार जवाब नहीं देती है।”

यह भी पढ़ें:-वाराणसी : सीएम योगी ने दी कड़ी हिदायत, बड़े शातिर अपराधियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव