बहराइच: महिला पर तेंदुए ने किया हमला, रेफर… सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे वनकर्मी
बहराइच। ककरहा रेंज के मधवापुर गांव निवासी महिला नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने तेंदुए से छुड़ाया। महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। कतरनियाघाट वन्यजीव …
बहराइच। ककरहा रेंज के मधवापुर गांव निवासी महिला नित्य क्रिया के लिए खेत को जा रही थी। तभी जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने तेंदुए से छुड़ाया। महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के मधवापुर गांव निवासी परमिला देवी (35) राम आश्रय गुरुवार रात को नौ बजे नित्य क्रिया के लिए जा रही थी। तभी जंगल से तेंदुआ निकल कर आ गया। तेंदुए ने महिला के बाएं हाथ को दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया। तब गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए तेंदुए को खदेडा।
तब तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। महिला को एंबुलेंस से पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन सूचना के बाद भी कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: अब आशाओं के हाथ में महिला अपराध रोकने की डोर
