अयोध्या: चार दिन से लापता व्यवसायी का नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। तहसील क्षेत्र के हैदरगंज बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसाई व‌ पूर्व प्रधान के लापता होने के चौथे दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की बात कह रही है। थाना क्षेत्र हैदरगंज के बाजार के निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार 2 अगस्त को अपनी इंडियन गैस एजेंसी के …

बीकापुर/अयोध्या। तहसील क्षेत्र के हैदरगंज बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसाई व‌ पूर्व प्रधान के लापता होने के चौथे दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की बात कह रही है। थाना क्षेत्र हैदरगंज के बाजार के निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार 2 अगस्त को अपनी इंडियन गैस एजेंसी के पैसों को जन सेवा केंद्र हैदरगंज में जमा करने को कह कर निकले थे। शाम तक उनके वापस न आने पर परिवार के लोगों ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया मोबाइल बंद मिला।

इसके बाद नाते-रिश्तेदारों में खोज की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। छोटे भाई राजेंद्र मोदनवाल इसकी सूचना हैदरगंज थाने पर दी। पुलिस ने उनकी सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हैदरगंज बाजार में मिठाई की कई की दुकानों के रूप में एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के साथ उन्होंने इंडियन गैस एजेंसी भी ले रखी है।

पुलिस अभी तक मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर नहीं निकाल पाई है। जिसके चलते व्यवसायियों में आक्रोश है। थाना अध्यक्ष हैदरगंज अशोक कुमार क्षय यादव ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल फोन का सीडीआर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही तलाश कर लिया जाएगा। परिवार वालों ने शीघ्र बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जिला कारागार में सर्राफा व्यवसायी की हुई मौत, चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गया था जेल

संबंधित समाचार