गोरखपुर : कैंप लगा कर लोगों को दी जा रही प्रिकाशनरी डोज की फ्री सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार । जनपद में 30 सितम्बर तक 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक लोगों को कोविड टीका का निःशुल्क प्रिकाशनरी डोज लगना है। इसके लिए विभाग शिविर और आशा से मदद लेने समेत कई पहल कर रहा है। इसी क्रम में रविवार के लिए मेगा शिविर प्रस्तावित है। 59 वर्ष से …

गोरखपुर, अमृत विचार । जनपद में 30 सितम्बर तक 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक लोगों को कोविड टीका का निःशुल्क प्रिकाशनरी डोज लगना है। इसके लिए विभाग शिविर और आशा से मदद लेने समेत कई पहल कर रहा है। इसी क्रम में रविवार के लिए मेगा शिविर प्रस्तावित है। 59 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए यह टीका पहले से ही निशुल्क उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में 30 सितम्बर तक करीब 28.64 लाख लोगों को टीका की निःशुल्क प्रिकाशनरी डोज देनी है। एक अगस्त तक 1.44 लाख लोगों को निःशुल्क एहतियाती खुराक दी जा चुकी है। लक्ष्य प्राप्ति के क्रम में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र गोरखपुर (सीआरसी गोरखपुर) में शुक्रवार को वृहद शिविर आयोजित हुआ।

इसमें दिव्यांगजनों, दिव्यांग बच्चों व उनके अभिभावकों और छात्र- छात्राओं समेत करीब 400 लोगों को टीका से प्रतिरक्षित किया गया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पुर्दिलपुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कीर्ति दूबे, यूएनडीपी संस्था के प्रतिनिधि पवन सिंह, सहयोगी अफरोज आलम, रेनू सिंह, रुबी राय, लता शाही और शांति ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें – अयोध्या: मंदिर निर्माण के 2 साल में 40 प्रतिशत पूरे हुए कार्य, गर्भगृह पर लगे 250 पत्थर

संबंधित समाचार