इटावा : सरकार की निकाल रहे थे अर्थी… जानें फिर हुआ क्या
इटावा । जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि महंगाई का पुतला और ईडी की शव यात्रा निकालने पर कार्यकर्ताओं की झपड़ पुलिसकर्मियों से हुई। हालांकि, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और उन्हें नौरंगाबाद …
इटावा । जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि महंगाई का पुतला और ईडी की शव यात्रा निकालने पर कार्यकर्ताओं की झपड़ पुलिसकर्मियों से हुई। हालांकि, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और उन्हें नौरंगाबाद चौकी के पास रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
बता दें कि शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई व केंद्र सरकार की शव यात्रा निकालते हुए नारेबाजी की। जब पुलिस को प्रदर्शनकारियों की जानकारी हुई तो उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया और नौरंगाबाद पुलिस चौकी पर एसपी सिटी एवं सीओ सिटी ने कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। खाने पीने वाली चीजों पर जीएसटी लगाई जा रही है। केंद्र सरकार ने आम आदमी के ऊपर एक और महंगाई का भार डालने का काम किया है। डीजल-पेट्रोल तथा रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। कांग्रेस पार्टी जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने का काम करती रहेगी।
यह भी पढ़ें:– आजमगढ़ : महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
