गाजियाबाद : पुलिस मुठभेड़ में दो भाई गिरफ्तार, साले और चाचा की हत्या कर थे फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद । हापुड़ पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में दो हत्यारोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तार पर पुलिस महकमें ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों भाईयों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया है। बता दें कि हापुड़ और गाजियाबाद में सगे चाचा और साले …

गाजियाबाद । हापुड़ पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में दो हत्यारोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तार पर पुलिस महकमें ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने दोनों भाईयों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया है।

बता दें कि हापुड़ और गाजियाबाद में सगे चाचा और साले की हत्या करने के बाद हत्यारोपी फिर से डबल मर्डर करने की साजिश रच रहे थे लेकिन इससे पुलिस ने इनकी साजिश को नाकाम कर गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 16 जुलाई को हापुड़ जनपद के छज्जूपुर गांव में सचिन की गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। इसके बाद हत्यारोपियों ने बीते 30 जुलाई को गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी थानाक्षेत्र निवासी ओमवीर की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर में ओमवीर के भतीजे गौरव और मोनू का नाम पुलिस केस डायरी में दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसके बाद हापुड़ पुलिस ने दोनों भाईयों पर 25-25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया था। बता दें कि शुक्रवार को हापुड़ पुलिस ने कपूरपुर थानाक्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बाइक, पिस्टल, तमंचे बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें:- बिजनौर : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, सिपाही भी घायल

संबंधित समाचार