बहराइच: सऊदी अरब से 50 दिन बाद युवक का घर पहुंचा शव तो परिजनों में मचा कोहराम, 14 जून को हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत गोदौरा निवासी एक युवक रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब में काम कर रहा था। 14 जून को उसकी मौत हो गई थी। 50 दिन बाद भारत सरकार की मदद से शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। …

बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत गोदौरा निवासी एक युवक रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब में काम कर रहा था। 14 जून को उसकी मौत हो गई थी। 50 दिन बाद भारत सरकार की मदद से शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोदौरा के मजरा कडेरी गांव निवासी इमरान अली उर्फ बाबू (28) पुत्र मजीद बेरोजगार था। लगभग तीन माह पूर्व सऊदी अरब नौकरी करने गया था। वहां पर इमरान काम कर रहा था। 14जून को अचानक सीने में दर्द उठा। इसके बाद युवक की मौत हो गई।

पिता मजीद ने भारत सरकार से शव घर भेजे जाने की गुहार लगाई थी। सरकार की मदद से 50 दिन बाद शुक्रवार शाम को शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने लगे। शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव : तालाब में गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार