लखनऊ: एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल व उनकी टीम ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले पहली भारतीय महिला पर्वतारोही एवं पद्मभूषण, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बछेंद्री पाल और उनकी टीम ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी से उनके आवास 5 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यलाय की तरफ से ट्वीट कर दी गई। #UPCM @myogiadityanath से उनके सरकारी …

लखनऊ। एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले पहली भारतीय महिला पर्वतारोही एवं पद्मभूषण, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बछेंद्री पाल और उनकी टीम ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी से उनके आवास 5 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यलाय की तरफ से ट्वीट कर दी गई।

बता दें कि आजादी के बाद भारत में ऐसी कई महिलाएं हुईं, जिन्होंने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ाया। इनमें से एक नाम है माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का। बछेंद्री पाल इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ की मेजर (अवकाश प्राप्त) कृष्णा दुबे व 10 अन्य सदस्यीय दल के साथ ट्रांस हिमालयन पर्वतारोहण के अभियान पर निकली थीं। अभियान कारगिल में समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें:-रामगोपाल और मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात पर पूछा सवाल तो भड़क गये अखिलेश, दिया यह जवाब

संबंधित समाचार