बिजनौर : मंदिर के पुजारी की पीट-पीट कर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
बिजनौर,अमृत विचार। शेरकोट में शनिवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला शेरकोट हाईवे-74 पर स्थित मनोकामना मंदिर का है। पुजारी …
बिजनौर,अमृत विचार। शेरकोट में शनिवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला शेरकोट हाईवे-74 पर स्थित मनोकामना मंदिर का है। पुजारी पिछले काफी समय से मंदिर में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, बेगराम 70 वर्ष पुत्र स्व मिश्रु सिंह निवासी ग्राम पुरैनी थाना नूरपुर को अज्ञात बदमाशों ने डंडों से पीट का बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुजारी की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी उमेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और बारिकी से निरीक्षण किया। पुजारी की मौत से लोगों में रोष व्याप्त है।

वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह पुलिस बल, स्वॉट/सर्विलांस, फील्ड यूनिट आदि के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले का खुलासे करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई है। उनका कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों को खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : गश्त के दौरान सिपाही और होमगार्ड को तीन युवकों ने पीटा
