बहराइच : क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने किया महाविद्यालयों भ्रमण, दिए सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने शनिवार को जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान उन्होंने किसान पीजी कॉलेज की व्यवस्था को सराहते और बेहतरी के लिए सुझाव दिए। इसके बाद वह जिले के अलावा श्रावस्ती में संचालित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही अमृत महोत्सव …

बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने शनिवार को जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान उन्होंने किसान पीजी कॉलेज की व्यवस्था को सराहते और बेहतरी के लिए सुझाव दिए। इसके बाद वह जिले के अलावा श्रावस्ती में संचालित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही अमृत महोत्सव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार शनिवार को सुबह नौ बजे किसान पीजी कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना तथा उप प्राचार्य डॉ मोहम्मद उस्मान ने उन्हें कालेज का भ्रमण कराया। इस दौरान उच्च शिक्षा अधिकारी ने कॉलेज की व्यवस्था को लेकर प्रसन्नता जताई। साथ ही प्रयोगशाला पुस्तकालय तथा परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव को लेकर कुछ जरूरी सुझाव भी दिए।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के कॉलेज परिसर में आने की सूचना पाकर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉक्टर एस पी सिंह भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य तथा कॉलेज स्टाफ के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं को अपडेट किया। उन्होंने प्राचार्य से अपेक्षा किया कि वह समय-समय पर विभिन्न विभागों प्रयोगशाला पुस्तकालय तथा अन्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खामियों की ओर प्रभारियों का ध्यानाकर्षण कराएं और उसे पूरी तरीके से दुरुस्त रखने की कोशिश करें।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी जब राजकीय महाविद्यालय लंगडी गूलर पहुंचे। यहां प्राचार्या डॉ पूनम सोनकर ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं तथा अन्य इकाइयों का निरीक्षण कराया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी यहां की व्यवस्था से भी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

यह भी पढ़ें –कंगना रनौत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए शेयर की यह खास पोस्ट

संबंधित समाचार