रायबरेली : आदित्य हत्याकांड में निरुद्ध आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
अमृत विचार, रायबरेली। तीन साथ पहले क्षेत्र के मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुए आदित्य हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।इस हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया गया है । ज्ञात हो कि अक्टूबर 2019 में शहर के रातापुर चौराहा स्थित सोमू ढाबा पर मामूली विवाद …
अमृत विचार, रायबरेली। तीन साथ पहले क्षेत्र के मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुए आदित्य हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।इस हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया गया है ।
ज्ञात हो कि अक्टूबर 2019 में शहर के रातापुर चौराहा स्थित सोमू ढाबा पर मामूली विवाद के बाद युवक आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई थी।इस मामले में सोमू ढाबा के मालिक और उनके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसमें सभी हत्यारोपी जेल में निरूद्ध है।
इस मामले में पुलिस ने सभी के विरुद्ध गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। जिसमें जिला अधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को रतापुर चौराहा स्थित सोमू ढाबा समेत चार दुकानों को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्ति करीब छह करोड़ तीन लाख रुपए की हैं।यह दुकाने लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित है।पुलिस कार्यवाही के दौरान सीओ सिटी वंदना सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा भी उपस्थित थी।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पहाड़ी आर्मी ने प्रदेश कमेटी का किया विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी… देखें लिस्ट
