आगरा : प्रसव पीड़ा से गर्भवती की मौत, सड़क पर लेटकर रोता रहा पति…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा । जिले के नामनेर स्थित प्राइवेट अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। बता दें कि जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद …

आगरा । जिले के नामनेर स्थित प्राइवेट अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। बता दें कि जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।

बता दें कि मलपुरा थानाक्षेत्र के ककुआ निवासी वीरेंद्र पत्नी संजू को लेकर कमला देवी नर्सिंग होम में आया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा था।

आरोप है कि जब वह पत्नी को नर्सिंग होम लेकर पहुंचा तो उस वक्त डॉक्टर मौजूद नहीं थी। इस पर अस्पताल के एक पैरामेडिकल स्टाफ को महिला डॉक्टर ने कॉल पर इंस्ट्रक्शन दिया।

बता दें कि तबियत बिगड़ने पर नर्सिंग होम का कर्मचारी पीड़ित की पत्नी को लेकर एम्बुलेंस में कहीं और ले गया। पूछने पर कर्मचारी पीड़ित को नामनेर के जीवन रेखा अस्पताल आने को कहने लगा। बता दें कि जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो एम्बुलेंस में गर्भवती की मौत हो चुकी थी।

पत्नी और होने वाले बच्चे की मौत के बाद वीरेंद्र बदहवाश हो गया और परिजन सड़क पर हंगामा करने लगे। बता दें कि वीरेंद्र जमीन पर लेटकर काफी देर रोता रहा। मौके पर आई पुलिस उन्हें समझा बुझा कर सड़क से हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें:- बरेली: गर्भवती की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार