अयोध्या : छात्र-छात्राओं संग कुलपति ने किया श्रमदान
कुमारगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं के संग श्रमदान किया। विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सड़क के किनारे-किनारे उगे घासों को …
कुमारगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विश्वविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं के संग श्रमदान किया।
विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सड़क के किनारे-किनारे उगे घासों को साफ किया गया और सड़कों पर झाड़ू लगाई गई। कुलपति ने बताया की सभी विभागों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एनएसएस के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि इस ईकाई द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान व पौधरोपण किया जाता है।
पूरे अभियान अभियान के दौरान कुलपति डा. बिजेंद्र छात्र-छात्राओं के साथ सफाई कार्य में डटे रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी नियोगी के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत हुई। राप्ती छात्रावास, न्यू गर्ल्स छात्रावास, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सामने भी घासों को काटकर सफाई की गई। सभी छात्रावास के वार्डन मौजूद रहे। सफाई अभियान में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, वैज्ञानिक, कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें –Beer For Your Sole: शराबी जूता!, अब जूते से निकाल कर पीएं Beer, देखें Video
