अयोध्या : सपा नेता ने सब्जियों की आरती उतार प्रधानमंत्री को भेजा आचमन, किया अनोखा विरोध
अयोध्या, अमृत विचार। बढ़ती मंहगाई को लेकर शनिवार को यहां तहसील क्षेत्र में अनोखा विरोध सामने आया है। जिसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने सब्जियों की आरती उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आचमन भेजा है। सपा नेता ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के भरतकुंड पर एक दुकान …
अयोध्या, अमृत विचार। बढ़ती मंहगाई को लेकर शनिवार को यहां तहसील क्षेत्र में अनोखा विरोध सामने आया है। जिसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही। सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने सब्जियों की आरती उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आचमन भेजा है।
सपा नेता ने विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के भरतकुंड पर एक दुकान पर सब्जियों की उतारी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है जनता को केवल महंगाई के हंटर से मारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा आज सब्जियों और खाद्य पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर गरीबों का निवाला छीनने का काम सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि गांव में एक कमाता है और 10 को खिलाता है। उन्होंने कहा कि मेहनत मजदूरी करके इसी तरह से परिवार का खर्च चलाने वाले लोगों पर महंगाई का बोझ सरकार बढ़ाती जा रही है। जिससे आज गरीबों के घरों का चूल्हा बुझने के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें –जल्द महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल, HPCL को अब तक का सबसे बड़ा घाटा
