रायबरेली: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रविवार की प्रातःकाल पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भुठभेड़ रविवार की प्रातः करीब चार बजे शहर के पास मलंग कब्रिस्तान के पास हुई है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि सुबह …

रायबरेली। रविवार की प्रातःकाल पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भुठभेड़ रविवार की प्रातः करीब चार बजे शहर के पास मलंग कब्रिस्तान के पास हुई है। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि सुबह गस्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोका तो वह भागने लगे। इसके बाद उनकी घेराबंदी की गई। जिस पर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम कर फायर करना शुरू कर दिया।

जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो बाइक चला रहे बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे उनकी बाइक गिर गई। फलतः दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों में शुभम पासी और अंकुर है। जिसमे शुभम को गोली लगी है, उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के ऊपर दर्जनों चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज है।

लूट का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ने के बाद एक रोहित शर्मा नाम के दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। यह दुकानदार बदमाशों से लूट और चोरी का सामान खरीदता था। पकड़े गए बदमाशों में शुभम के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज है , जबकि दूसरे बदमाश अंकुर के विरुद्ध पांच मुकदमे दर्ज है। जिसमे लूट , चोरी और छिनैती के मामले हैं। इनके कब्जे से साढ़े नौ हजार रुपए , छिनौती के तीन पर्स , 11 मोबाइल फ़ोन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार