बदायूं: ट्रैक्टरों की भिड़ंत में गंगा जल लेने जा रहे युवक की मौत, मचा कोहराम
बदायूं, अमृत विचार। शनिवार को देर रात कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक कांवड़िया की मौत हो गई जबकि दो कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रफियाबाद के ग्रामीण शनिवार को …
बदायूं, अमृत विचार। शनिवार को देर रात कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक कांवड़िया की मौत हो गई जबकि दो कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रफियाबाद के ग्रामीण शनिवार को कछला से गंगा जल लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहे थे।
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में गांव नौशेरा के पास सामने से गंगा जल लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से सामने से टक्कर हो गई। रफियाबाद की ट्राली पर सवार गुड्डू (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत कराया। घायलों को भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रालियों पर लगे डीजे आपस में टकराने से हादसा हुआ था।
ये भी पढ़ें – बदायूं: पोल से दबे तीनों बच्चों की हालत गंभीर, एसएसपी अस्पताल पहुंचे
