बरेली: बीजेपी नेता जितेंद्र रस्तोगी गिरफ्तार, महिला ने लगाया था गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अनुराधा रस्तोगी ने बीजेपी नेता जिंतेंद्र रस्तोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कल थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण की जांच में धारा 307 का होना नहीं पाया गया है। बता …

बरेली, अमृत विचार। अनुराधा रस्तोगी ने बीजेपी नेता जिंतेंद्र रस्तोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कल थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण की जांच में धारा 307 का होना नहीं पाया गया है।

बता दें कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजा कुतुब की रहने वाली अनुराधा रस्तोगी ने अपने क्षेत्र में रहने वाले बीजेपी नेता जितेंद्र रस्तोगी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

महिला ने बीजेपी नेता पर गुंडागर्दी के बल पर उसे व उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट, गाली गलौज और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और महिला ने कहा कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। महिला ने बताया कि सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसे पीटा भी है।

ये भी पढ़ें – बरेली: महिला ने बीजेपी नेता पर लगाए मारपीट और धमकी देने के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार