गोंडा: जमीनी विवाद में होमगार्ड की हत्या, भाई की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। कोतवाली देहात के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर सनसनीखेज वारदात हो गई। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ठड़क्की पट्टी ग्राम पंचायत के मजरा ठाकुरदीन पुरवा निवासी दद्दन मिश्रा (50), लल्लन मिश्रा (45) पुत्रगण मुन्नाराम तथा गांव के नकछेद के बीच जमीन को लेकर विवाद था। सुबह दोनों भाई दद्दन व लल्लन …

गोंडा। कोतवाली देहात के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर सनसनीखेज वारदात हो गई। रविवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ठड़क्की पट्टी ग्राम पंचायत के मजरा ठाकुरदीन पुरवा निवासी दद्दन मिश्रा (50), लल्लन मिश्रा (45) पुत्रगण मुन्नाराम तथा गांव के नकछेद के बीच जमीन को लेकर विवाद था। सुबह दोनों भाई दद्दन व लल्लन से कहासुनी हो गई।

विपक्ष के लोगों ने दद्दन मिश्रा व लल्लन मिश्रा के ऊपर धारदार हथियार से से हमला कर दिया। इसमें दद्दन मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से लल्लन को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर : गश्त के दौरान सिपाही और होमगार्ड को तीन युवकों ने पीटा

संबंधित समाचार