गोंडा: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 19 लोग घायल
गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में आज उस वक्त तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में करीब 19 लोग घायल हुये हैं। यह हादसा गोण्डा-अयोध्या मार्ग के बनघुसरा के पास हआ है। हादसे में घायल सभी लोगों को पुलिस की देख रेख …
गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में आज उस वक्त तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में करीब 19 लोग घायल हुये हैं। यह हादसा गोण्डा-अयोध्या मार्ग के बनघुसरा के पास हआ है। हादसे में घायल सभी लोगों को पुलिस की देख रेख में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जनकारी के मुताबिक श्रावस्ती से फैजाबाद जा रहे थे पिकअप में सवार लोग, सभी घायल बिहार के दाउदनगर के रहने वाले।
यह भी पढ़ें:-America: उत्तरी इलिनोइस में भीषण सड़क हादसा, पांच बच्चों समेत सात की मौत
