हरदोई : युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट में दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। वहशी युवक ने घर से शौच करने गई एक 14 साल की किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया, उसके बाद उसे बदहाल हालत में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार कोशिश कर रहीं …

हरदोई, अमृत विचार। वहशी युवक ने घर से शौच करने गई एक 14 साल की किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया, उसके बाद उसे बदहाल हालत में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार कोशिश कर रहीं हैं।

बताते हैं कि पिहानी कोतवाली इलाके की एक 14 साल की किशोरी रविवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। बताया गया कि किशोरी विजय यादव के गन्ने के खेत में शौच कर रही थी,इसी बीच अनंत राम नाम के युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच किशोरी की हालत बिगड़ती देख वह उसे उसी बदहाल हालत में छोड़ कर भाग गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने सारी बात बताई। इस पर किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक अनंत राम के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश में गली-गली की खाक छान रहीं हैं।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: दबंगों ने पुजारी को पीटा, विरोध में मंदिर के कपाट बंद

संबंधित समाचार