बहराइच : घर में सो रही महिला पर जंगली जीव का हमला, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम गडरियनपुरवा निवासी एक महिला घर में सो रही थी। रविवार तड़के चार बजे अज्ञात जानवर ने महिला पर हमला कर नोच लिया। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभी वन कर्मी नहीं पहुंचे हैं। सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गडरियन पुरवा निवासी …

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम गडरियनपुरवा निवासी एक महिला घर में सो रही थी। रविवार तड़के चार बजे अज्ञात जानवर ने महिला पर हमला कर नोच लिया। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभी वन कर्मी नहीं पहुंचे हैं।

सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गडरियन पुरवा निवासी राम बहादुर की 35 वर्षीय पत्नी घर में सो रही थी। रविवार तड़के चार बजे के आसपास जंगल से निकलकर कोई जंगली जीव पहुंच गया। जंगली जीव ने महिला के दाहिने हाथ को दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया, तब परिवार के लोग दौड़े। इसी दौरान जंगली जीव फरार हो गया। महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। महिला पर किस जीव ने हमला किया है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सभी ने हमले की सूचना रेंज कार्यालय में दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें –सुरक्षित हैं रूसी पत्रकार असलमोवा, दूतावास ने दी जानकारी

संबंधित समाचार