अमरोहा गोवंश मौत मामला: गोशाला पहुंचे डीएम ने जाना गायों के स्वास्थ्य का हाल, दिए दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर गोशाला पहुंचे डीएम ने गायों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उसके बाद गोशाला के बराबर में स्थित भूमि का नक्शा देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विकासखंड गंगेश्वरी के सांथलपुर गोशाला में मौके पर पहुंच कर गायों के स्वास्थ्य का …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर गोशाला पहुंचे डीएम ने गायों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उसके बाद गोशाला के बराबर में स्थित भूमि का नक्शा देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रविवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विकासखंड गंगेश्वरी के सांथलपुर गोशाला में मौके पर पहुंच कर गायों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान सभी गायें स्वस्थ मिली। डीएम ने गोशाला को साफ-सफाई,बिजली के तार,ईटों के टुकड़े को हटाने और गोशाला में खाली पड़े कच्चे स्थान को खड़ंजा लगवाकर पक्का कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी उझारी एवं हसनपुर को निर्देश देते हुए कहा कि गोशाला का जो भी गोबर है, उसको प्रयोग में लाया जाए। जिससे कि कम्पोस्ट खाद या अन्य प्रयोग में लाकर उसका विक्रय कर नगरपालिका की आय का स्रोत बनाया जाये। जिलाधिकारी ने गोशाला के नजदीक खाली पड़ी जमीन का भी एसडीएम व संबंधित लेखपाल को बुलाकर नक्शा देखा और विकसित किए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने नक्शें को देखा ओर कहा कि जो भी आसपास खाली जमीन है। उसे विकसित कर चारा बुआया जाए और गोशाला के लिए प्रयोग किए जाने वाले हरे चारे का प्रयोग इसी से किया जाए। डीएम ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी परती भूमि है,वह बेकार नहीं पड़ी रहनी चाहिए।

उसमें हरा चारा अवश्य ही बौया जाए। डीएम ने बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गोशाला में कोई भी खाद्य सामग्री पशुओं के लिए प्रयोग में लाई जाई जाए,तो उसका पूर्व में संबंधित डॉक्टर से परीक्षण अवश्य कराया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार हसनपुर,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा गोवंश मौत मामले में आठ लोग गिरफ्तार, आरोपी ताहिर पर 25 हजार का इनाम घोषित

संबंधित समाचार