अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग कांवड़िए की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। कोतवाली के गांव डिडौली कस्बे के इंटर कालेज के भंडारे में कांवड़िए रुके हुए थे। जिसमें एक बेड़ा गोधनपुर की मजरा थाना मूढ़ांपांडे जनपद मुरादाबाद का था। जिसमें पिता-पुत्र दोनों लोग शनिवार की सुबह बृजघाट से जल लेकर लौट रहे थे। लौटते समय डिडौली भंडारे में विश्राम के लिए रुक गए। राम …

अमरोहा/डिडौली, अमृत विचार। कोतवाली के गांव डिडौली कस्बे के इंटर कालेज के भंडारे में कांवड़िए रुके हुए थे। जिसमें एक बेड़ा गोधनपुर की मजरा थाना मूढ़ांपांडे जनपद मुरादाबाद का था। जिसमें पिता-पुत्र दोनों लोग शनिवार की सुबह बृजघाट से जल लेकर लौट रहे थे।

लौटते समय डिडौली भंडारे में विश्राम के लिए रुक गए। राम बिहारी पुत्र मेहराजी 60 और बेटा अनिल कुमार अपने बेड़े की ट्राली में सो गए। समय करीब 11:30 बजे जैसे ही चलने के लिए अपने पिता को उठाने की कोशिश की तो वह उठे नहीं, आनन-फानन सभी कांवड़िए एकत्र हो गए और 108 को कॉल करके जोया सीएचसी में ले गए।

जहां पर डॉक्टरों के पैनल ने राम बिहारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ पीके चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल: दिल्ली से चोरी कारों के साथ दो पकड़े, भेजा जेल

संबंधित समाचार