हरदोई : 30 हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन, प्रिकाशन डोज़ को लेकर लोगों में जागरूकता अभी कम
हरदोई, अमृत विचार । प्रिकाशन डोज़ को लेकर लोगों में जागरूकता अभी देखने को कम मिल रही है।जिससे वैक्सीनेशन का लक्ष्य अपनी गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसी के मद्देनजर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसके मद्देनजर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कार्यवाहक प्रभारी सीएमओ डा. देश पाल दीपक ने बताया कि प्रिकाशन डोज़ …
हरदोई, अमृत विचार । प्रिकाशन डोज़ को लेकर लोगों में जागरूकता अभी देखने को कम मिल रही है।जिससे वैक्सीनेशन का लक्ष्य अपनी गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसी के मद्देनजर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसके मद्देनजर लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
कार्यवाहक प्रभारी सीएमओ डा. देश पाल दीपक ने बताया कि प्रिकाशन डोज़ की रफ्तार बढ़ाने के लिए ज़िले में 130 बूथों का संचालन किया गया। जहां पर लोगों को निःशुल्क प्रिकाशन डोज़ वैक्सीन उपलब्ध कराई गई । इस मौके पर ज़िले में एक दिन का 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। दिन भर की मग़ज़मारी करने के बाद भी 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि लोगों के लिए यह प्रिकाशन डोज़ लगवाना बहुत ही ज़रूरी है,जो लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं,6 महीने के बाद उनके शरीर की रोधक प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसके मद्देनज़र यह डोज़ लगवाना बहुत ही ज़रूरी है। ताकि कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारियों से खुद को बचाने में कामयाब साबित हो सकेंगे।उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस समय कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य है,लेकिन फिर भी यह न समझें कि कोरो ना चला गया है। अपने आपको सतर्क रखने की जरूरत है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले कोविड-19 के नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें –कानपुर : डिफाल्टर हुए सीयूजीएल के पांच हजार उपभोक्ता, काटा जा रहा है कनेक्शन
