लखनऊ : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पदक विजेताओं को दीं शुभकामनाएं
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी निखत जरीन, नीतू घंघास और अमित पनघल की जीत पर प्रसन्नता प्रकट की। योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी …
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी निखत जरीन, नीतू घंघास और अमित पनघल की जीत पर प्रसन्नता प्रकट की। योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को भारत की युवा शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले एल्डहॉस पॉल के लिए योगी ने कहा कि आपकी इस विजय से देश आनंदित है। वहीं इसी प्रतिस्पर्धा में अब्दुल्ला अबूबकर के रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आपकी यह विजय अन्य खिलाड़ियों में भी आत्म-विश्वास का संचार करेगी।
योगी ने हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर कहा कि टीम ने आज मां भारती को गौरवभूषित किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स की रेस वॉक (पुरुष) प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले संदीप कुमार को बधाई देते हुए योगी ने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। महिला जेवलिन थ्रो में अन्नू रानी के कांस्य पदक जीतने पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की मातृशक्ति के अतुल्य सामर्थ्य एवं साहस की प्रतीक है।
यह भी पढ़ें –बरेली: महा वैक्सीनेशन अभियान में कई केंद्रों पर पसर रहा सन्नाटा
