लखनऊ : ओमेक्स सोसायटी में जमकर हुआ हंगामा, मौके पर पहुंचे भाजपा सांसद
लखनऊ, अमृत विचार । नोयडा की ओमेक्स सोसायटी मामले को लेकर रविवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। इससे पहले कुछ अराजक तत्वों ने सोसायटी में आकर यहां के निवासियों को धमकाया भी। इससे मामला तूल पकड़ गया और स्थानीय निवासी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान पहले भाजपा सांसद महेश शर्मा और …
लखनऊ, अमृत विचार । नोयडा की ओमेक्स सोसायटी मामले को लेकर रविवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। इससे पहले कुछ अराजक तत्वों ने सोसायटी में आकर यहां के निवासियों को धमकाया भी। इससे मामला तूल पकड़ गया और स्थानीय निवासी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान पहले भाजपा सांसद महेश शर्मा और बाद में स्थानीय भाजपा विधायक पंकज सिंह समेत पार्टी के कुछ अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गये।
यहां जब नागरिकों ने उनका घेराव किया तो पहले उन्होंने सीधे गृहमंत्री से इस मामले में बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मीडिया के सामने ही लखनऊ में किसी को फोन मिला दिया।
इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। इसमें वह सोसायटी में घुसे अराजक तत्वों का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि मुझे शर्मिन्दगी महसूस हो रही है कि यह मेरी सरकार है। इससे ज्यादा शर्म की कोई बात नहीं। अवनीश अवस्थी जी आपकी पुलिस क्या रही है। मैं जब यहां आया तो पुलिस आयी है। पूछिये अपने कमीश्नर से। दूसरी ओर भाजपा नेता पंकज सिंह ने सोसायटी के लोंगों के साथ वार्ता कर अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पंकज सिंह ने पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।
नोएडा की ओमेक्स सोसायटी के निवासियों का आरोप था कि यहां घुसकर सबको धमकाने वाले अराजक तत्व, श्रीकांत त्यागी के गुंडे थे। बाद में इन सभी को सोसायटी वालों ने दबोच लिया।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : पीडब्ल्यूडी में 4 दिन बाद भी नहीं शुरू हुई विभागीय जांच
