आज का राशिफल। 08 अगस्त, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष बनते कार्यों में विघ्न आने की संभावना है। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। बड़े भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। कुछ लोग ईर्ष्या वश आपको गलत सलाह दे सकते हैं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। वृष करियर को लेकर मन विचलित रहेगा। छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। …

मेष

बनते कार्यों में विघ्न आने की संभावना है। आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। बड़े भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी। कुछ लोग ईर्ष्या वश आपको गलत सलाह दे सकते हैं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें।

वृष

करियर को लेकर मन विचलित रहेगा। छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। मन में सन्देह की भावना न आने दें। परिजनों की चिन्ता हो सकती है। खर्चों को लेकर काफी चिन्तित रहेंगे। यदि निवेश की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल अभी रुकें।

मिथुन

जीवनसाथी की सलाह का आपको करियर में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धन के लेन-देन वाले कार्य आज कर सकते हैं। सन्तान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर आप योजना बनाएंगे।

कर्क

गृह कार्यों में आज व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। स्वच्छता का आपको ध्यान रखना चाहिए। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शान्तिपूर्ण तरीके से आपके काम होंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से स्वयं को दूर रखे।

सिंह

आपके पास नई जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। आक्रोशित होने के बजाय धैर्यपूर्वक निर्णय लेना आपके हित में होगा। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। करियर में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलेगा।

कन्या

परिजनों के व्यवहार से क्षुब्ध रहेंगे। फोन के माध्यम से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। धन उधार लेते समय दस्तावेजों और एग्रीमेंट आदि की पूरी जांच-परख कर लें। संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा।

तुला

माता-पिता अपने बच्चों को विशेष समय देंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जॉब में अपनी उन्नति से उल्लासित रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाक़ात होगी। आज घर का माहौल बड़ा ही आनन्ददायक रहने वाला है। दोपहर के बाद का समय बहुत शुभ रहेगा।

वृश्चिक

नए व्यावसायिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं। अपने खान-पान को हेल्दी रखें। अपना व्यवहार संयमित रखें। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा। किसी महिला की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।

धनु

घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या अनुशासित रखने का प्रयास करें। सन्तान के विवाह की चिन्ता दूर होगी। मित्रों के साथ समय बितायेंगे। आपको ऊर्जा में बढ़ोत्तरी मिलेगी। दोपहर के बाद किसी समस्या का समाधान हो जाएगा।

मकर

परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अति आत्मविश्वास को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षमता में कुछ कमी महसूस होगी। अपनी कमियों में सुधार लाने का प्रयास करें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती। आवश्यक कार्य दूसरे प्रहर से पहले कर लें।

कुंभ

घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। करियर को लेकर समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दोस्तों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। जॉब को लेकर आधिकारिक यात्रा हो सकती है।

मीन

स्वरोजगार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपनी रुचि के अनुसार ही काम करें तो अच्छा रहेगा। आपके मन में अच्छे और सात्विक विचार उत्पन्न होंगे। प्रेम-प्रसंग को पर्याप्त समय देंगे। ऑफिस में आपकी काबिलियत की प्रशंसा होगी।