गौतम बुद्ध नगर: श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर गरजा बाबा का बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की एक सोसायटी में महिला से गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती शुरू हो गई है। आज सोमवार को सोसायटी में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के …

गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की एक सोसायटी में महिला से गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती शुरू हो गई है। आज सोमवार को सोसायटी में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी मजदूरों के साथ पहुंचे और श्रीकांत के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया गया।

इसके बाद तुरंत बुलडोजर भी पहुंच गए और श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। सोसाइटी के कॉमन एरिया और पार्किंग पर ये कार्रवाई की गई है। अब तक श्रीकांत की ओर से धमकाई जाती रहीं महिलाओं ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्धनगर : ओमैक्स सोसाइटी में घुसे आधा दर्जन अज्ञात लोग हिरासत में, श्रीकांत त्यागी के आदमी होने का लगा आरोप

संबंधित समाचार