बरेली: परिवारिक विवाद पर युवक ने लगाई आग, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परिजनों से विवाद होने पर एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के बिधौलिया का रहने वाले 35 वर्षीय शाकिर पुत्र जावेद की …

बरेली, अमृत विचार। परिजनों से विवाद होने पर एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के बिधौलिया का रहने वाले 35 वर्षीय शाकिर पुत्र जावेद की पत्नी तबस्सुम ने बताया सास रईस बानो, नंद सीमा आए दिन घरेलू बातों को लेकर उससे झगड़ा करती है।

रविवार की शाम शकिर काम करके अपने घर पर लौटा। तभी बहन और मां ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके चलते आज सुबह मिट्टी का तेल छिड़ककर शाकिर ने आत्महत्या करने की कोशिश की और आग लगा ली। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – बरेली: दीपमाला अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

संबंधित समाचार