शाहजहांपुर: सरकारी स्कूल के बच्चों ने निकली तिरंगा यात्रा, DM ने कहा- अमृत महोत्सव उत्साह से मनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि …

 शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को हम उत्साह के साथ मनाएं। घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा के साथ एकता का परिचय दें। शहीदों के त्याग और बलिदान से हमें जो आजादी मिली है।

उसको बरकरार रखने के लिए हम अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। यात्रा में जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह छात्रों के साथ चले। उनके अतिरिक्त एडीएम रामसेवक द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रवक्ता राम सिंह राजीव अग्रवाल तिरंगा के साथ चलते रहे।

तिरंगा यात्रा में सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज देवी प्रसाद इंटर कॉलेज मंगल सेन इंटर कॉलेज इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आर्य कन्या, आर्य महिला, सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए छात्र उत्साह के साथ चलते रहे।

यात्रा में सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज के सुशील कुमार, के के सिंह, अक्षय सक्सेना, राजकीय इंटर कॉलेज के राजीव अग्रवाल, संजय शंकर,मिश्रा रत्नेश कुमार डीपी विद्यालय के रामकुमार, अनिल मालवीय जनता इंटर कॉलेज के रामपाल सिंह, रंगोली बनाने में सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज आर्य कन्या इंटर कॉलेज आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ महती भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें – शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में आवारा पशुओं को लादकर पहुंचे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे किसान, बैठे धरने पर

संबंधित समाचार