अयोध्या : घाघरा के बढ़ते जलस्तर से सताने लगा बाढ़ का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण कछार में रहने वाले ग्रामीणों ने बाढ़ से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की है। सोहावल तहसील क्षेत्र के इस्माईल नगर सिंहोरा में आधा दर्जन परिवार कटान …

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण कछार में रहने वाले ग्रामीणों ने बाढ़ से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने की मांग की है।

सोहावल तहसील क्षेत्र के इस्माईल नगर सिंहोरा में आधा दर्जन परिवार कटान से डरा सहमा है। कछार पर रहने वाले मो. रफीक, बब्लू, रियाज सहित दर्जनों परिवार के घर नदी की कछार से लगा होने के कारण जान जोखिम मे डालकर रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के पानी के बहाव मेंबोल्डर नही होने से जमीन लगातार कट रही है, ऐसे मे नदी का जलस्तर बढने से कटान बढने का खतरा ज्यादा बना हुआ है।

गांव निवासी रियाज अहमद के अनुसार पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान के प्रयास से डाला गया बोल्डर एक दशक से अधिक समय होने तथा साल दर साल कटान के कारण बह गया। हम लोग भूमिहीन होने से अलग आशियाना भी नही बना सकते। उनका कहना है कि समय रहते बोल्डर नही पड़ा तो हम लोगों को कटान से बचने के लिये बेघर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें –गरमपानी: पानी की बूंद-बूंद के लिए हलकान नौनिहाल

संबंधित समाचार