बहराइच : नदी की कटान में समा गए 12 ग्रामीणों के मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी ने कटान करते हुए हुए 12 ग्रामीणों के मकान को आगोश में शामिल कर लिया। ग्रामीण बचाव की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उधर विभिन्न बैराजों से घाघरा नदी में तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया …

बहराइच, अमृत विचार। महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी ने कटान करते हुए हुए 12 ग्रामीणों के मकान को आगोश में शामिल कर लिया। ग्रामीण बचाव की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उधर विभिन्न बैराजों से घाघरा नदी में तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में देर शाम तक जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है।

नदी का जलस्तर स्थिर होने के साथ ही कटान भी तेज हो गई है। महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकुरी के मजरा पसियन पुरवा में सोमवार को नदी ने मकानों पर कटान की। गांव निवासी सिपाही लाल, विपती देवी, लल्लन, कुंवारे, पहलवान, सीताराम, ओम प्रकाश, बिहारी, जिमिदार, तिलकराम, राम सूरत और राम निवास समेत 12 ग्रामीणों के फूस और पक्के मकान नदी की धारा में बह गए। हालांकि सभी इन मकानों में नहीं रहते थे, जिसके चलते कोई जनि हानि नहीं हुआ है।

जिन ग्रामीणों के मकान नदी के मुहाने पर हैं, वह सभी समान को सुरक्षित करने के लिए मकान तोड़ रहे हैं। उधर सोमवार को तीन बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी देर शाम तक नदियों में पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर बढ़ने की संभावना है। उपजिलाधिकारी महसी रामदास ने बताया कि गांव में कटान होने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से ग्रामीण की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार