गोरखपुर : एसएसबी रिक्रूटमेंट सेंटर पर बहनों ने बांधा सैनिक भाइयों को रक्षासूत्र
गोरखपुर, अमृत विचार । सशस्त्र सीमा बल रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर मुख्यालय एवं गुरूकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व को राष्ट्ररक्षा सूत्र बन्धन उत्सव को सांस्कृतिक लोकनृत्य एवं लोकगीत के द्वारा में मनाया गया।एसएसबी परेड ग्राउंड में आज़ादी का अमृत महोत्सव को समर्पित उक्त कार्यक्रम में संस्थान की बहनों ने सैनिक भाइयों …
गोरखपुर, अमृत विचार । सशस्त्र सीमा बल रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर मुख्यालय एवं गुरूकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व को राष्ट्ररक्षा सूत्र बन्धन उत्सव को सांस्कृतिक लोकनृत्य एवं लोकगीत के द्वारा में मनाया गया।एसएसबी परेड ग्राउंड में आज़ादी का अमृत महोत्सव को समर्पित उक्त कार्यक्रम में संस्थान की बहनों ने सैनिक भाइयों के कलाई में राष्ट्ररक्षा सूत्र बांधकर पारम्परिक तरीके से रक्षाबंधन की थाली सजाकर अपने सैनिक भाईयों की तिलक व आरती उतारीं और कलाई पर राखी बांधकर देश की सुरक्षा के बचन की प्रतिबद्धता को याद दिलाते हुए भावनात्मक डोर को मजबूत किया।
स्वस्तिवाचन व मंगल कामनाओं के बीच देशप्रेम की डोर में राष्ट्ररक्षा सूत्र से बधें जवानों द्वारा देश की एकता व अखंडता के बचनबद्धता को दोहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीश लांबा पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसबी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज गुरुकृपा संस्थान की बहनों द्वारा घर से दूर यहां पर रक्षासूत्र बांधना अद्भुत है।संस्थान द्वारा यह कार्य सराहनीय है।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: आजादी के जश्न को लेकर नगर निगम की खास तैयारियां
