लखनऊ : अखिलेश यादव से मिले राष्ट्रीय समता पार्टी के शशि सिंह, हुई यह चर्चा
लखनऊ, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से किनारा कर अपनी पार्टी बनाने वाले शशि प्रताप सिंह सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। शशि प्रताप सिंह ने पिछले दिनों राष्ट्रीय समता पार्टी का नाम से अपनी नई पार्टी बना ली थी। बतौर राष्ट्रीय संयोजक शशिप्रताप लगातार पार्टी को मजबूत करने में …
लखनऊ, अमृत विचार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से किनारा कर अपनी पार्टी बनाने वाले शशि प्रताप सिंह सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। शशि प्रताप सिंह ने पिछले दिनों राष्ट्रीय समता पार्टी का नाम से अपनी नई पार्टी बना ली थी। बतौर राष्ट्रीय संयोजक शशिप्रताप लगातार पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय समता पार्टी के अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार भी साथ रहे।
इस मुलाकात को यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव पूरे दमदारी से लड़ने की तैयारी कर रखी है। यह निकाय के लिए पिछले ही हफ्ते प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
मुलाकात के बाद शशि प्रताप सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव के बुलावे पर उनसे मिलने गए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग एक साथ आ जाएं। आप भी युवा हैं और हम भी युवा हैं। आगे जितने भी चुनाव होंगे मिलकर लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें –बरेली: सिलाई, प्लंबरिंग, टेलरिंग में प्रशिक्षण को मांगे गए ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल्स
