बदायूं: 116 ग्रामीणों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज, 16 नामजद
अमृत विचार, वजीरगंज। युवक का कंकाल मिलने के बाद थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेपल में हुए बवाल पर पुलिस ने 116 ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक युवक के दो भाइयों समेत 16 लोगों को नामजद के अलावा 100 आरोपी अज्ञात हैं। बगरैन …
अमृत विचार, वजीरगंज। युवक का कंकाल मिलने के बाद थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव पेपल में हुए बवाल पर पुलिस ने 116 ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक युवक के दो भाइयों समेत 16 लोगों को नामजद के अलावा 100 आरोपी अज्ञात हैं। बगरैन चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राजदीप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गांव पेपल निवासी सुखवीर का 23 जुलाई को अपहरण हो गया था। परिजन लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे और पुलिस युवक की लोकेशन दिल्ली में होने की बात कहती रही। छह अगस्त को गांव के पास एक बाग में सुखवीर का कंकाल मिला तो परिजन समेत ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। थाना वजीरगंज की पुलिस चौकी बगरैन के इंचार्ज राजदीप सिंह सिपाही जितेंद्र कुमार व अर्जुन के साथ घटनास्थल पर जा रहे थे।
रास्ते में कुछ लोगों ने गांव पेपल के पास जाम लगाने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज ने थाना प्रभारी प्रकाश सिंह को जानकारी दी। प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे तो गांव पेपल निवासी मृतक सुखवीर के भाई रजनीश व सुनील पुत्र जयपाल, बुद्धु व भूरे पुत्र गोवर्धन, सत्यम व शिवम पुत्र बुद्धु, राम सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह, नन्हें पुत्र गोवर्धन, निजामुद्दीन पुत्र कल्लु धुना, नीरज पुत्र रामनिवास, राजेंद्र पुत्र रामेश्वर,शिवम पुत्र पूरन, गौरव पुत्र भूरे, तेजपाल पुत्र महावीर के अलावा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी धीरेंद्र पुत्र रघुवीर, मुनेंद्र पुत्र ब्रजपाल ने अन्य लगभग 100 लोगों के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा डाली।
पुलिस पर लाठी-डंडे चलाए। ईंट-पत्थर मारे, घातक हथियारों से लैस होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह और कई अन्य पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आईं। सरकारी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर बलवा करने, हत्या की कोशिश, मारपीट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
