कानपुर : मोहर्रम पर डायवर्ट रहेगा शहर का ट्रैफिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मोहर्रम माह की 10वीं तारीख मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों से चलकर बड़ी कर्बला कोहना आने वाले ताजिया जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। डायवर्जन नौ अगस्त को प्रातः 06 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह की गई …

कानपुर, अमृत विचार। मोहर्रम माह की 10वीं तारीख मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों से चलकर बड़ी कर्बला कोहना आने वाले ताजिया जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। डायवर्जन नौ अगस्त को प्रातः 06 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह की गई है व्यवस्था
– उन्नाव की ओर से आने वाले वाहन गंगा बैराज चौराहा से बायें मुड़कर कर्बला चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन गंगा बैराज चौराहा से सीधे एनआरआई सिटी, कोठारी चौराहा से सिंहपुर रोड होते हुए जाएंगे।
-मैनावती तिराहा से कोई भी वाहन कर्बला चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा।
– गुरूदेव चौराहा की ओर से आने वाला यातायात रावतपुर से बायें मुड़कर कंपनीबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन रावतपुर से सीधे गोल चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
– गोपाला तिराहा से कोई भी यातायात कंपनी बाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन गोपाला तिराहा से बायें मुड़कर स्वरूपनगर चौराहा होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
– नवाबगंज की ओर से आने वाला यातायात सीधे वीआईपी रोड, गोपाला तिराहा व राजीव पेट्रोल पंप की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कंपनी बाग से दाहिनी ओर मुड़कर रावतपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : सावधान ! आपकी जमा पूंजी पर है जालसाजों की नजर….जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार