अयोध्या जमीन मामला बदनाम करने की साजिश : ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । अयोध्या में जमीन और प्लाटों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। कहा …

लखनऊ, अमृत विचार । अयोध्या में जमीन और प्लाटों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। कहा कि यह भाजपा के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है।

पाठक ने कहा कि अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब से उनके मन में बड़ी पीड़ा है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक इन लोगों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो सूची जारी की है वो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और फर्जी है। विकास प्राधिकरण ने ऐसी कोई सूची जारी ही नहीं की है। वह पूरी तरह से बनाई हुई सूची है। केवल बदनाम करने की साजिश है।

यह भी पढ़ें –बरेली: चाइनीज मांझे की बिक्री पर लगे रोक, धर्मेन्द्र कश्यप ने सीएम से की मांग

संबंधित समाचार