बरेली: अफसरों की लापरवाही से 300 बेड अस्पताल बना चोरों का अड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदासीन हो गए हैं। राज्य सरकार ने 98 करोड़ रुपये खर्च कर 300 बेड अस्पताल का तीन मंजिल का भवन बनवाया। इसके संचालन से बरेली व आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी लेकिन वरिष्ठ अफसरों की लापरवाही ने अस्पताल का बेड़ा गर्क कर दिया है। …

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदासीन हो गए हैं। राज्य सरकार ने 98 करोड़ रुपये खर्च कर 300 बेड अस्पताल का तीन मंजिल का भवन बनवाया। इसके संचालन से बरेली व आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी लेकिन वरिष्ठ अफसरों की लापरवाही ने अस्पताल का बेड़ा गर्क कर दिया है।

इस अस्पताल से कीमती सामान चोरी हो रहे हैं। एसी, पंखे, कुर्सियां पहले ही चोरी हो गए। बाथरूम में 1000 रुपये से भी ज्यादा कीमत की लगी सैकड़ों टोटियां चोरी हो गईं, अब कूड़ेदान गायब हो गए। अब अस्पताल के कई बाथरूम में लगे वॉश बेसिन के शीशे चोरी कर लिए गए हैं।

दुर्भाग्य की बात यह है कि जनता की गाढ़ी कमाई से बने अस्पताल से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी होने के बाद किसी ने पुलिस में रिपोर्ट तक नहीं कराई। छह से ज्यादा सीएमओ बदल गए। कई एडी हेल्थ आए गए, लेकिन किसी ने अस्पताल में चोरियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए।

अस्पताल में 40 से अधिक बाथरूम हैं और उनमें 100 से अधिक वॉश बेसिन लगे हैं। 300 बेड अस्पताल में प्रवेश करते ही ठीक सामने प्रशासनिक भवन बना हुआ है, जिसमें अधिकारियों के कार्यालय हैं। सीएमएस कार्यालय के ठीक सामने बने शौचालयों में लगे शीशे गायब हो गए हैं। पहली और दूसरी मंजिल पर बने शौचालयों के शीशे गायब हैं।

जब लग गई लाखों की चपत तब गार्ड हुए तैनात
कोरोना की पहली लहर के बाद से ही यहां उपकरणों के चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जब मामला सुर्खियाें में आया तो दो माह से यहां गेट पर गार्ड की तैनाती की गई है। बाहर से आने जाने वालों पर नजर के साथ ही उनके वाहनों के नंबर नोट करने के लिए तीन शिफ्टों में गार्ड यहां तैनात किए गए हैं।

पूर्व में जो भी उपकरण गायब हुए हैं उसकी जांच की जा रही है। शीशे गायब होने की जानकारी नहीं है। संबंधित से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद शासन की ओर से आए सामान की भी मिलान कराया जाएगाडॉ. वागीश वैश्य, प्रभारी चिकित्साधिकारी, 300 बेड अस्पताल।

यह भी पढ़ें- बरेली: कलेक्ट्रेट गेट पर नागा साधुओं ने किया हंगामा, हुए निवस्त्र

संबंधित समाचार