बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कांवड़िया की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 विजय नगला (बदायूं),अमृत विचार। सोमवार की देर रात बदायूं-दातागंज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कांवड़िया की मौत हो गई जबकि दो कांवड़िया घायल हो गए। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया के पास हादसा हुआ। मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर निवासी देशराज (28) पुत्र प्रेमपाल …

 विजय नगला (बदायूं),अमृत विचार। सोमवार की देर रात बदायूं-दातागंज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कांवड़िया की मौत हो गई जबकि दो कांवड़िया घायल हो गए। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया के पास हादसा हुआ। मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर निवासी देशराज (28) पुत्र प्रेमपाल सोमवार को गंगा जल लेने के लिए जत्थे के साथ बाइक से कछला गंगा घाट जा रहे थे।

गांव सराय पिपरिया के पास ईंट-भट्टे के ट्रैक्टर-ट्राली ने देशराज की बाइक को टक्कर मार दी। देशराज और उनके साथ बाइक पर बैठे पुष्पेंद्र पुत्र श्याम पाल और गौरव पुत्र चिरौंजी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही देशराज ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – बदायूं : RSS के वरिष्ठ प्रचारक से मिले पूर्व मंत्री आबिद रजा, काबा शरीफ का तुगरा किया भेंट

संबंधित समाचार