संभल : ट्रेन से कटकर आठ गायों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पवारी कैल के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर आठ गोवंश पशुओं की मौत हो गई। घटना सोमवार- मंगलवार की देर रात की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुबह एसडीएम और सीडीओ मौके पर पहुंचे। उसके बाद पशुओं के शव ट्रैक से हटाए गए। दर्जन भर …

संभल, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पवारी कैल के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर आठ गोवंश पशुओं की मौत हो गई। घटना सोमवार- मंगलवार की देर रात की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुबह एसडीएम और सीडीओ मौके पर पहुंचे। उसके बाद पशुओं के शव ट्रैक से हटाए गए। दर्जन भर गायों के चपेट में आने की सूचना है। जिलाधिकारी मनीष बंसल घटनास्थल पर मौजूद है।

एसडीएम रामकेश धामा ने बताया कि बीती रात में मालगाड़ी से कटकर चार गोवंश पशु की मौत हुई है। पशुओं के शव मिट्टी में दबवा दिया गया है। मामले की पूरी जानकारी की जा रही है, जबकि ग्रामीण यह संख्या आठ बता रहे हैं। जेसीबी के सहारे रेलवे ट्रैक से पशुओं के शव हटाए गए। उधर, घटना की जानकारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। खंड विकास अधिकारी बलवंत सिंह, सीवीओ मुन्ना लाल यादव, डॉ. राजीव रंजन, एडीओ पंचायत गुनौर राजेश कुमार हादसे का विवरण तैयार कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन ने किया हंगामा
ट्रेन से गायों की मौत की खबर मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर आक्रोशित हो गए। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के चालक पर साजिश के तहत गायों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : संभल : मेहंदी का जुलूस देखने जा रहे बाइक सवार दो भाईयों की नाले में गिरने से मौत

संबंधित समाचार