सरकार की इस स्कीम में हर महीने 12,500 रुपए निवेश करने पर मिलेंगे 64 लाख रुपए
नई दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत में सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी बचत योजना है। यह बालिका योजना 2015 में लॉन्च हुआ था। इस योजना के तहत एक लड़की के माता-पिता (10 साल तक की आयु तक) किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में यह खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में …
नई दिल्ली। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत में सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी बचत योजना है। यह बालिका योजना 2015 में लॉन्च हुआ था। इस योजना के तहत एक लड़की के माता-पिता (10 साल तक की आयु तक) किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में यह खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में हर महीने कम से कम रकम जमा कर लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं।
बता दें कि सरकार की इस योजना में आपको न सिर्फ शानदार रिटर्न कमाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप टैक्स की बचत भी कर सकते है। कोई व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में एक SSY खाते में 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकता है और आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत पूरे 1.5 लाख रुपए के निवेश पर कर छूट का क्लेम कर सकता है।
Q2FY23 के लिए SSY ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। आपको बता दें कि यह अभी भी मुद्रास्फीति की औसत दर से काफी ऊपर है। इसलिए, अगर कोई निवेशक ऐसी बचत योजना की तलाश में है जिससे उनकी बिटिया का भविष्य बेहतर हो सके, उसके लिए SSY खाता एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि इस योजना में जोखिम बिल्कुल भी नहीं है।
इस योजना में अगर कोई निवेशक अपनी बेटी के नाम पर हर महीने 12,500 रुपए का निवेश करता है तो 21 साल के लॉक-इन के बाद उसके पास लगभग 64 लाख रुपए का मोटा फंड तैयार हो जाएगा। मान लीजिए कोई व्यक्ति अपनी साल की बालिका के नाम पर SSY खाता खोलता है, तो वह अगले 14 सालों के लिए खाते में निवेश कर सकेगा। और फिर जब बेटी 21 साल की हो जाएगी तब वह खाते से पैसे निकाल सकेंगे।
इसे इस तरह समझें कि पूरी अवधि के लिए 7.60 प्रतिशत फ्लैट ब्याज दर मानते हुए अगर कोई व्यक्ति अपनी बालिका के 18 साल बाद उपलब्ध 50 प्रतिशत निकासी नहीं करता है, तो उसे लगभग 64 लाख की मैच्योरिटी राशि मिलेगी। बता दें कि इस योजना के तहत, आप अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं, यानी महीने का 12,500 रुपए हुआ।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। इस योजना के तहत अकाउंट बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपए जमा के साथ खोला जा सकता है।
खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। इसके अलावा बच्ची और माता-पिता का पहचान पत्र, जैसे-पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट देना होगा।
ये भी पढ़ें : इस सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब और कहां है छुट्टी
