लखनऊ: यौमे आशूरा के मौके पर या हुसैन के नारों से गूंजी फिजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले दो साल से मोहर्रम के जुलूस पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन इस बार राजधानी लखनऊ में या हुसैन की सदाओ की गूंज पुराने शहर में सुनाई दे रही है। देर रात राजधानी में लॉ एंड आर्डर बरकरार रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम …

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले दो साल से मोहर्रम के जुलूस पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन इस बार राजधानी लखनऊ में या हुसैन की सदाओ की गूंज पुराने शहर में सुनाई दे रही है। देर रात राजधानी में लॉ एंड आर्डर बरकरार रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंगलवार को पुलिस के मुस्तैदी के बीच पुराने लखनऊ में 10वीं मोहर्रम ‘यौमे-आशूरा’ का रंग-बिरंगे ताजिये लेकर जुलूस निकाला गया।

हर तरफ हुसैन,या सकीना की याद में मातम की आवाजें गूज उठी। बता दे हर अजादार मातम-ए-हुसैनी का सोगवार था। इस दौरान  जगह-जगह भारी मात्रा में पीएसी बटालियन, आरआरएफ आरएफ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। जवानों ने कई रूटों पर मार्च करके हालात का जायजा भी लिया। दोपहर तक अजादारों ने मातम कर करबला के शहीदों को पुरसा दिया। वही पुलिस अफसर भी जायजा लेने पुराने शहर की सड़को पर उतरे।

रास्तों की किया था बंद

बता दे कि मोहर्रम के यौमे-आशूरा जुलूसों के चलते देर रात कई रास्ते बंद कर दिए गए थे। दो व चार पहिया सहित बड़े वाहनों के मार्ग भी बदल दिए गए थे। सुबह सात बजे से जुलूस नाजिम साहब के इमामबाड़ा होते हुए चौकी पाटानाला थाना चौक से शुरू होकर मेफेयर तिराहा अकबरी गेट, नक्खास तिराहा, टुड़ियागंज, बिल्लौचपुरा, बाजारखाला थाने के सामने से हैदरगंज लाल माधव तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा थानाक्षेत्र बाजारखाला से होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंचा। इसी तरह कई अन्य इलाकों से ताजिया लेकर लोग निकले।

जारी किया था हेल्पलाइन नंबर

बता दे कि जूलूस कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक विभाग ने किसी प्रकार की कोई असुविधा पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। ट्रैफिक विभाग के कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दे सकता है। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर-6389304141, 6389304242, 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : 10वीं मोहर्रम पर पुराने शहर से निकेलगा जुलूस, बंद रहेंगे यह रास्ते….जानें

संबंधित समाचार