कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अब तक कैसा रहा परफॉर्मेंस? पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 22 वां इवेंट था, जोकि 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेला गया। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत 1930 से हुई। इस खेल का पहला आयोजन कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। अलग-अलग देशों में अब तक 22 …
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म हो गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का यह 22 वां इवेंट था, जोकि 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेला गया। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत 1930 से हुई। इस खेल का पहला आयोजन कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। अलग-अलग देशों में अब तक 22 बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो चुका है। भारत ने इस खेल में पहली बार 1934 में हिस्सा लिया था। भारत ने काॅमनवेल्थ गेम्स में कुल 18 बार हिस्सा लिया है। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 564 पदक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 2604 मेडल के साथ पहले स्थान पर और 2322 पदक हासिल कर इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं कनाडा 1647 पदक जीत कर तीसरे स्थान पर काबिज है।
हर चार साल पर आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के चार संस्करण में भारत ने प्रतिभाग नहीं किया था। 1930,1950,1962 और 1986 में भारत ने इस इवेंट में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत ने सभी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में शीर्ष 10 देशों में अपनी जगह बनाई रखी। भारत ने अबतक कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 564 पदक जीते हैं। इसमें 203 गोल्ड , 190 सिल्वर,171 ब्रॉन्ज शामिल रहे।
आइए एक नजर डालते हैं कामनवेल्थ गेम्स में भारत अबतक किस पायदान पर रहा…
- 28 जुलाई 2022 को शुरू हुए इस इवेंट में प्रत्येक खेलों में 72 देशों ने शिरकत की और 283 स्पर्द्धाओं में पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने पार्टिसिपेट किया। जिसमें सभी देशों ने एक से बढ़कर एक उम्दा प्रदर्शन किया। वहीं भारत भी इस खेल में पीछे नहीं रहा। भारत ने कुछ 16 स्पर्द्धाओं में प्रदर्शन किया। भारत इस बार मेडल तालिका में चौथे स्थान पर है। इस इंवेट में भारत ने कुल 61 पदक जीते। इसमें से 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रोंज मेडल शामिल है। 178 मेडल लेकर सबसे ऊपर पायदान पर ऑस्ट्रेलिया है। उसने 67 गोल्ड अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर है इंग्लैंड जिसे कुल 176 मेडल मिले हैं, जिनमें से 57 गोल्ड हैं। तीसरे नंबर पर कनाडा है जिसे 92 मेडल मिले हैं। कनाड ने कुल 26 गोल्ड हासिल किया है।
- 2018 में गोल्ड कोस्ट शहर में आयोजित हुए कामन वेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 64 पदक जीता था। जिसमें से 25 स्वर्ण पदक, 19 रजत पदक और 20 कांस्य पदक हासिल किया था। इस खेल में भारत मेडल तालिका में तीसरे स्थान पर था।
- वर्ष 2014 में भारत ने कुल 64 पदक हासिल किए थे। इसमें से 15 गोल्ड, 30 सिल्वर और 19 मेडल शामिल रहे। भारत कुल 64 पदक के साथ इस खेल में मेडल तालिका में पांचवे पायदान पर रहा।
- नई दिल्ली में 2010 में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन परफार्मेंस रहा है। भारत ने इस खेल में कुल 101 पदक हासिल किए थे।वह सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने वाला दूसरा देश रहा। गोल्ड 39, सिल्वर 26 और ब्रॉन्ज 36 मेडल भारत जीता था।
- 2006 में हुए राष्ट्रमंडल खेल में इंडिया मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने कुल 49 मेडल जीते थे । जिसमें से 22 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक, 10 कांस्य पदक जीता था। हालांकि इस खेल में ऑस्ट्रेलिया 221 पदक के साथ पहले पायदान पर रहा।
- 2002 में मैनचेस्टर में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने कुल 69 पदक जीते। इसमें से 30 गोल्ड, 22 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं कुल 81 पदों के साथ मेडल तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है।
- 1998 में इंडिया मेडल टेबल में 7 वें पायदान पर रही। इसने कुल 25 पदक जीते थे। जिसमें से 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल है।ऑस्ट्रेलिया 79 मेडल के साथ पहले मेडल तालिका में पायदान पर थी।
- 1994 के राष्ट्रमंडल खेल में भारत का पदक तालिका में 7 वें स्थान पर रही। भारत ने इस खेल में कुल 24 मेडल जीते थे । जिसमें से 6 गोल्ड, सिल्वर 11 और ब्रोंज 7 शामिल था।ऑस्ट्रेलिया 181 पदक के साथ पहले पायदान पर था।
- वर्ष 1990 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इंडिया ने कुल 32 पदक जीता था। इसमें 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रोंज जीता था । 1982 में हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारत छठे पायदान पर रही। इसमें भारत ने टोटल 16 मेडल जीते थे। जिसमें पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल रहा।।
- 1978 में भारत भी भारत छठे स्थान पर रही। इस भारत ने टोटल 15 पदक ही जीते थे। जिसमें भारत पांच गोल्ड, पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज जीता था ।
- 1974 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का पदक तालिका में स्थान 6वें पायदान पर था। इसमें में भी भारत ने कुल 15 मेडल जीते थे। जिसमें चार गोल्ड, आठ रजत और तीन कांस्य शामिल है।
- 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत 6वें स्थान रही। इस बार भारत ने कुल 12 पदक जीते थे ।इसमें 5गोल्ड, 3सिल्वर और 4 ब्रोंज शामिल रहा।
- 1966 में भारत मेडल तालिका में 10वें नंबर पर था।इसमें भारत ने कुल 10 पदक जीते थे जिसमें तीन गोल्ड शामिल था। 1958 में भारत 8 वें स्थान पर था। हालांकि इसने सिर्फ तीन ही पदक हासिल किए थे। दो गोल्ड और एक रजत।
- 1954 में भारत को कोई पदक नहीं हासिल हो सका था।
- 1934 में आयोजित हुए राष्ट्र मंडल खेल में भारत को पहला पदक हासिल हुआ था। भारत ने ब्रॉन्ज जीता था।
ये भी पढ़ें : रंगारंग कार्यक्रम के साथ कॉमनवेल्थ का समापन, भांगड़े की थाप पर ‘अपाचे इंडियन’ ने बिखेरे रंग… यहां देखें शानदार तस्वीरें
