लखनऊ: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’, काकोरी शहीद स्मारक पर किया शहीदों को नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ ने आजादी की गौरव यात्रा 9 से 15 अगस्त कार्यक्रम के तहत मंगलवार को काकोरी शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला उपाध्यक्ष/ प्रभारी संगठन एवं विधान सभा मलिहाबाद मो. परवेज मंसूरी के नेतृत्व में लगभग 10 …

लखनऊ, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ ने आजादी की गौरव यात्रा 9 से 15 अगस्त कार्यक्रम के तहत मंगलवार को काकोरी शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला उपाध्यक्ष/ प्रभारी संगठन एवं विधान सभा मलिहाबाद मो. परवेज मंसूरी के नेतृत्व में लगभग 10 से 15 किलोमीटर काकोरी में पैदल मार्च किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश सरकार नकुल दुबे, पूर्व विधायक मलिहाबाद विधानसभा इंदल रावत, पूर्व प्रत्याशी सरोजनी नगर विधानसभा रूप दमन बबलू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग कांग्रेस पार्टी मनोज यादव, प्रदेश महासचिव विनोद यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जे पी मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव काकोरी न्याय पंचायत प्रभारी रियाज मुन्ना, शादाब सिद्दीकी, काकोरी नगर पंचायत अध्यक्ष आशिक मुस्तफा, ब्लॉक अध्यक्ष मलिहाबाद हबीबुर्रहमान, ब्लॉक अध्यक्ष माल सुरेंद्र मिश्रा समेत भारी संख्या में यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का नारा दिया है। कांग्रेस भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है। इस अभियान में यूपी में पदयात्रा निकाली जा रही है। 9 अगस्त से शुरू होकर यह अभियान 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा। कांग्रेस के लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के बारे में गांव-गांव जाएंगे और इसके बारे में बताएंगे।

9 अगस्त से 15 अगस्त तक अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी गौरव यात्रा निकाली जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्रों में 6.5 किलोमीटर पदयात्रा की जाएगी। प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ सभा भी की जाएगी। इसमें आजादी के महानायकों के बलिदान और उनकी वीरता के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सभी कर्मचारी अपने घर के ऊपर तिरंगा झंडा फहरायें: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

संबंधित समाचार