आगरा: सास-ससुर के तानों से परेशान बहू ने किया आत्महत्या का प्रयास, पति की पहले ही हो चुकी है मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के थाना एत्माउद्दौला स्थित पुल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। नदी के पास खड़े चरवाहों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अभी महिला की जान को सुरक्षित बताया जा रहा …

आगरा। आगरा के थाना एत्माउद्दौला स्थित पुल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। नदी के पास खड़े चरवाहों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अभी महिला की जान को सुरक्षित बताया जा रहा है।

मामला आगरा के एत्माउद्दौला थाना अंतर्गत जवाहर पुल का है। यहां आज मंगलवार सुबह एक महिला ने पुल से यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यमुना नदी में डूब रही महिला को देख कर वहां खड़े चरवाहों ने महिला की जान बचाई। जिसके पश्चात सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अभी महिला की जान सुरक्षित बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार महिला की पहचान सीतानगर निवासी लता पत्नी स्व. गुड्डू के हुई है। इस मामले के बारे में कई घंटों बाद होश में आने पर महिला से जानकारी ली गयी। महिला ने बताया की डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। जिसके बाद से ही उसके सास- ससुर उसे परेशान करते और ताने मरते रहते थे।

आज सुबह भी उसका उनसे झगड़ा हो गया था। जिसके बाद ही वह यहां आत्महत्या करने के लिए आयी थी। फिलहाल अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। शिकायत के बाद ही आगे की कार्यवाही की बात की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन के दिनों को किया याद, बोलीं- ‘कई बार आए आत्महत्या के ख्याल’

संबंधित समाचार