अयोध्या: साफ-सफाई में हुई ढिलाई तो होगी कार्रवाई, अधिकारियों और कर्मचारियों को महापौर का निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इस अभियान को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर निगम क्षेत्र में हो रही साफ-सफाई के बाबत जानकारी हासिल …

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर-घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इस अभियान को लेकर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर निगम क्षेत्र में हो रही साफ-सफाई के बाबत जानकारी हासिल की और संतुष्टजनक उत्तर न मिलने पर फटकार भी लगाई। साफ-सफाई को लेकर महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि तीन दिनों के अंदर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नगर आयुक्त विशाल सिंह ने सफाई व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहरत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही अयोध्या में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

कार्यक्रमों की बनीं रूपरेखा

अमृत महोत्सव के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को तय करने के लिए भी नगर निगम की बैठक में मंथन किया गया, जिसको लेकर जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 11 अगस्त को तिरंगा दौड़,12 अगस्त को रक्षा बंधन के पर्व पर शहीदों के परिवारीजनों को रक्षा सूत्र बांधने का अभियान चलेगा, 13 अगस्त को तिरंगा काव्य प्रतियोगिताएं होंगी।

14 को अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठी आयोजित होगी, 15 अगस्त को रामकथा पार्क में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा 16 को तिरंगा मेला व17 को वार्डवार तिरंगा रैली निकाली जाएगी।

पढ़ें-अयोध्या में ‘भूमि घोटाले’ का खुद संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय: कांग्रेस

संबंधित समाचार