नीतीश ने राजग के विश्वास और विकास केन्द्रित नीति को ठुकराया: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ने को लेकर आज कहा कि उन्होंने राजग की विश्वास और विकास केन्द्रित नीति को ठुकराया है। चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘नीतीश कुमार ने आख़िर राजग की विश्वास और विकास …

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ने को लेकर आज कहा कि उन्होंने राजग की विश्वास और विकास केन्द्रित नीति को ठुकराया है। चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘नीतीश कुमार ने आख़िर राजग की विश्वास और विकास केंद्रित नीति को ठुकरा कर अवसरवादियों से बने महाठगबंधन की सत्ता और भ्रष्टाचार केंद्रित रणनीति को चुन ही लिया। आने वाले समय में बिहार की जनता भी सही चुनाव कर दूध का दूध और पानी का पानी कर ही देगी।’

ये भी पढ़ें- सत्तावादी सरकार के विरोध में है विपक्ष: महबूबा मुफ्ती

 

 

संबंधित समाचार