बहराइच : जनजातीय समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर थाना सुजौली क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य गांव विशुनापुर समारोह का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी ने द्रौपदी मूर्मू के राष्ट्रपति बनाए जाने पर खुशी जताई। नेपाल से आए लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के मिहिपुरवा विकास खंड में जंगल से सटे गांवों में जनजातीय समाज …

बहराइच, अमृत विचार। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर थाना सुजौली क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य गांव विशुनापुर समारोह का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी ने द्रौपदी मूर्मू के राष्ट्रपति बनाए जाने पर खुशी जताई। नेपाल से आए लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिले के मिहिपुरवा विकास खंड में जंगल से सटे गांवों में जनजातीय समाज के लोग निवास करते हैं। विकास खंड के ग्राम विशुनापुर में मंगलवार निजी विद्यालय के प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण प्रसाद व विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर चौधरी बिहार से आए हुए जनजातीय समाज के सत्यनारायण रहे। जिसमें जनजातीय गांव फ़कीरपुरी , बर्दिया , रमपुरवा , विशुनापुर , लोहरा थारुपुरवा व नेपाल के जनजातीय प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बेचन चौधरी ने जनजातीय समाज को जागरूक करते हुए बेटे व बेटियों को उच्च शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही थारू कल्चर व परंपरा पर बात करते हुए कहा कि एक लंबी लड़ाई के बाद आज हमारे बीच हमारे समाज की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनाई गई है जो हमारे समाज के लिए एक हर्ष व गौरव का विषय है। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा जनजातीय समाज के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस के साथ हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता गिरफ्तार,एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

संबंधित समाचार